{"_id":"688911c7513f152e3105e686","slug":"he-put-the-snake-around-his-neck-started-making-a-reel-by-holding-its-hood-but-it-bit-him-as-soon-as-he-let-it-go-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1206976-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गले में डाला सांप, फन पकड़कर बनाने लगा रील, छोड़ते ही डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गले में डाला सांप, फन पकड़कर बनाने लगा रील, छोड़ते ही डसा
Tue, 29 Jul 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर-भीखमपुर में मंगलवार को नाग पंचमी पर एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक सांप का फन पकड़कर उसे गले में डालकर रील बना रहा था। छोड़ते ही सांप ने उसे डस लिया।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर मोहल्ला दयालपुर-भीखमपुर में सपेरे आए थे। एक सपेरा मोहल्ले में लोगों को सांप के दर्शन करा रहा था।
उसी समय क्षेत्र का युवक अमित (23) वहां आया और फन पकड़कर सांप को अपने गले में डाल लिया। इसके बाज मोबाइल से रील बनाने लगा।
युवक काफी देर तक सांप के साथ रील बनाता रहा। उधर, जैसे ही उसने सांप का फन छोड़ा, सांप ने उसे हाथ में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश होने लगा। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सपेरा भी अपना सांप लेकर चला गया।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को खतरे से बाहर बताया है। परिजन चिंतित हो रहे। (संवाद)