फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hawk hunting

बिना अनुमति के धड़ल्ले से यमुना नदी पर चल रहा मछलियों का शिकार

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hawk hunting
Hawk hunting - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना नदी में बिना अनुमति के धड़ल्ले से मछलियों का शिकार हो रहा है। इससे जिला प्रशासन को प्रति माह लाखों रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि मछली कारोबारी औरैया जिले की सीमा में मछलियाें को पकड़ कर जालौन जिले की सीमा में पहुंचकर डिब्बों में पैक कर अपना काम बेखौफ करने में लगे हुए हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। ऐसा नहीं कि संबंधित चौकी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। बावजूद इसके मछली कारोबारियों पर इसका कोई खौफ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से अभी तक यमुना नदी में मछलियों को पकड़ने के लिए कोई भी टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई है। इसके बाद भी मछलियों के कारोबारी बिना अनुमति के यमुना नदी में मछलियों को पकड़ने के काम को अंजाम देकर लाखों के वारे-न्यारे करने में जुटे हुए हैं। इससे जिला प्रशासन को प्रतिमाह लाखों रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे अहम बात यह है कि यमुना नदी के पास ही देवकली चौकी पर पुलिस हमेशा मौजूद रहती है, जो अक्सर पुल की तरफ भी गश्त करने जाती है। पर शिकार धड़ल्ले से जारी है। मछली कारोबारियों ने औरैया जिले में टेंडर न होने की स्थिति में एक बढ़िया तरीका भी निकाला हुआ है। औरैया जिले की सीमा में मछलियों को पकड़वाने के बाद जालौन जिले की शंकरपुर चौकी क्षेत्र में पहुंचकर नदी किनारे पकड़ी गई मछलियों को डिब्बों में पैक कर गंतव्य तक भेजने के काम को अंजाम दिया जाता है, जिससे इस तरह के अधिकारियों की निगाह में आने से बच सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यमुना नदी में मछलियों को पकड़ने के लिए अभी तक कोई भी टेंडर की कार्यवाही नहीं की गई है। बिना अनुमति के यमुना नदी में मछलियों के पकड़ने को लेकर इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed