{"_id":"6a2710763cb43c3e8908b82a","slug":"harshit-kamal-and-tannu-batted-brilliantly-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146254-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हर्षित, कमल और तन्नू ने की शानदार बल्लेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हर्षित, कमल और तन्नू ने की शानदार बल्लेबाजी
Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20- बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत:आयोजक
- फोटो : कानपुर में विजयी खिलाड़ी संगठन
अजीतमल। बाबरपुर में स्वर्गीय नीरज राजपूत की स्मृति में राज क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया। रविवार रात तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
इसमें गिरधारीपुर, शास्त्रीनगर बाबरपुर और रवि टीम बाबरपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में हर्षित, कमल और तन्नू ने शानदार बल्लेबाजी की।
पहले मुकाबले में गिरधारीपुर ने अलीपुर की टीम को 38 रन से हराया। गिरधारीपुर की ओर से हर्षित ने 44 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लालू ने 23 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में शास्त्रीनगर बाबरपुर ने अछल्दा को 60 रन से पराजित किया। बाबरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। कमल ने 33 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
तीसरे मुकाबले में रवि टीम बाबरपुर ने लखना को एकतरफा शिकस्त दी। लखना के 95 रन के जवाब में रवि टीम ने मात्र सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तन्नू ने 57 रन की विस्फोटक पारी खेली जबकि अमन राजपूत ने 22 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। तन्नू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 15 हजार रुपये तथा मैन ऑफ द सीरीज को ब्रांडेड स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया जाएगा।