फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   hariyaana ne madhyapradesh ko haraakar jeetee kabaddee pratiyogita

हरियाणा ने मध्यप्रदेश को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 03 Nov 2018 11:46 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 03 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
hariyaana ne madhyapradesh ko haraakar jeetee kabaddee pratiyogita
kabaddi
संघर्ष पूर्ण मैच में पानीपत( हरियाणा ) ने सुरपुरा ( मध्य प्रदेश) को हराकर अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता जीती। नगर से पांच किलोमीटर दूर ग्राम पुरवा मदन सिंह में स्व. बादाम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की 20 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये, उपविजेता टीम को ट्राफी व 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


  अंतर प्रांतीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने किया। टूर्नामेंट के पहले दिन छह मैच खेले गए। इनमें पुरवा मदन सिंह बीद्ध टीम ने सांफ र , औरैया ने बिल्हौर, कानपुर को सुरपुरा भिंड, सेऊपुर को बकेवर, इटावा ने ग्रीन पार्क कानपुर की टीम को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल मैच हेल्थ क्लब पानीपत व मेजबान टीम पूर्वा मदन सिंह के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में पानीपत की टीम ने मेजबान टीम को हराया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुरपुरा व जसवंत नगर इटावा के बीच खेला गया। एक तरफा मैच सुरपुरा के पक्ष में रहा। फाइनल मुकाबला हेल्थ क्लब पानीपत व सुरपुरा के बीच खेला गया।  पानीपत ने सुरपुरा को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीयूष यादव, संयोजक कपिल यादव, व्यवस्थापक हरनाम सिंह यादव, ग्राम प्रधान रामलखन यादव आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खान ने किया। सुखबीर सिंह यादव, सोनेलाल मिश्रा, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, भूपसिंह पाल, मुलायम सिंह यादव आदि को निर्णायक की बेहतर भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed