{"_id":"28b36154d9f09d67b0fa660e55b67102","slug":"haridwar-b-football-championship-won-by-jnv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार बी ने जीती जेएनवी की फुटबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार बी ने जीती जेएनवी की फुटबाल चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की आठ क्लस्टर टीमों के बीच खेली गई क्षेत्रीय फुटबाल चैंपियन स्पर्धा में जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में हरिद्वार बी की टीम चैंपियन बनी। विनर एवं रनर अप टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नवोदय विद्यालय उरई के उपप्राचार्य बीएस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन आज अंडर 19 वर्ग एवं अंडर 17 वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया। अंडर 19 वर्ग के पहले मैच में हरिद्वार बी ने आगरा ए की टीम को 4-0 से हराया। वहीं आगरा बी की टीम ने वाराणसी बी की टीम को 1-0 से हराया। अंडर 17 वर्ग के दो मैचों में आगरा ए टीम को वाराणसी ए की टीम ने 1-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं हरिद्वार बी की टीम ने वाराणसी बी की टीम को 2-0 से हराया। अंडर 17 का फाइनल मुकाबला हरिद्वार बी एवं वाराणसी ए के बीच खेला गया। दोनों टीमों के चुनौतीपूर्ण खेल में हरिद्वार बी ने वाराणसी ए को 4-3 से हराया। इसी प्रकार अंडर 19 वर्ग में आगरा बी टीम को हरिद्वार बी की टीम ने 2-0 से हराया।
विज्ञापन
प्राचार्य शबाना सिद्दीकी के अनुसार स्पर्धा में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के कुल 83 जवाहर नवोदय विद्यालय में से चयनित आठ क्लस्टर टीमों के 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों को नेशनल लेवल स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
निर्णायक मंडल में दिलीप सिंह, रामेश्वर सिंह, आरिफ अली, जिला फुटबाल संघ रायबरेली के कोच आदि ने की। सीएचसी सहार के चिकित्साधिकारी डा.आरके सिंह, राजकुमार यादव, यूके वर्मा, रामजीत सिंह आदि मौजूद रहे।