फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Har Har Mahadev echoes in Shiva temples

Auraiya News: शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज

Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev echoes in Shiva temples
वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर कतार में खड़े भक्त। - फोटो : वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर कतार में खड़े भक्त।
औरैया। सावन के अंतिम चौथे सोमवार पर शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। भक्तों ने कतार में घंटों खड़े रहने के बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिरों परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी भी की। वाहन पार्किंग से लेकर बांस-बल्लियों के किनारों पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। शहर से पांच किमी. दूर यमुना नदी किनारे देवकली मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। बिजली घर से भक्तों की कतारें दिन भर लगी रहीं।
डाक कांवड़ियों के लिए अलग से रास्ता दिया गया। वहीं वापसी के लिए भी अलग ही रास्ता रहा। मंदिर परिसर में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से भीड़ पर लगातार नजर रखी गई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह पर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

उधर, व्यवस्थाओं को लेकर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने जायजा भी लिया। ट्रैफिक पुलिस ने खानपुर व जालौन रोड किनारे वाहनों को खड़ा कराया। वहीं रुक-रुककर जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन मेले में दुकानों पर खरीदारी की भी खूब हुई। उधर, अजीतमल, फफूंद, अटसू, अछल्दा, बेला, सहार, सहायल व दिबियापुर क्षेत्र के शिवालयों में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

वनखंडेश्वर मंदिर में गूंजता रहा बम-बम भोले
बिधूना। सावन माह के अंतिम सोमवार पर बिधूना क्षेत्र के शिवालयों में कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कुदरकोट के भयानकनाथ मंदिर, बिधूना कस्बा के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और देवघट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कतारें लगी रहीं।

सुबह से शाम तक पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। कांवड़ में गंगाजल लेकर भोलेनाथ को चढ़ाने पहुंचे कांवड़िये बम-बम भोले बोलते सुनाई देते रहे। भजन कीर्तन से लेकर रुद्राभिषेक व प्रसाद का वितरण पूरे दिन चला। बैरिकेडिंग पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed