फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Har- Har Mahadev crew sailed between the proclamation of

हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच जत्था रवाना

Mon, 06 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 06 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Har- Har Mahadev crew sailed between the proclamation of

बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को शहर से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार सुबह रवाना हुआ। इससे पूर्व होमगंज स्थित फूलमती मंदिर पर श्रद्धालुओं को व्यापारी नेताओं ने माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर विदाई दी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

विज्ञापन




अमरनाथ बाबा के दर्शन को रवानगी के लिए सुबह फूलमती देवी मंदिर के पास श्रद्धालु एकत्रित हुए। जत्थे में शामिल 15 लोगों में हरिओम पोरवाल, पवन पोरवाल, गणेश चंद्र, जयनारायण दुबे, अनुराग, अमन, शैलेश, गिरीश, डा. रत्नेश, संजीव, अजीत सिंह, जितेंद्र पोरवाल, सुरेश शुक्ला, अनिल कुमार आदि हैं।
विज्ञापन



जत्थे के रवाना होने से पूर्व व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, सतीश वर्मा, विपिन मित्तल आदि ने उन्हें माला पहनाई व मिठाई खिलाकर विदाई दी।


 
इस मौके पर हर-हर महादेव के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। जत्थे में शामिल यात्रियों ने बताया कि उनका पूरा दल फफूंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन से जम्मू पहुंचेगा, वहां से फिर आगे का सफर बस से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि एक सप्ताह के इस अमरनाथ दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था वापस लौटेगा। इस मौके पर लोगों का हुजूम जमा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed