{"_id":"6442d74c940fcc4cb705ee34","slug":"hanging-in-the-room-found-dead-body-of-young-man-auraiya-news-c-12-1-191946-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका\nमिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह अमेरिका में नौकरी करता था। छुट्टी पर घर आया हुआ था। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
बरुआ बबीना निवासी राकेश राजपूत ने बताया कि उनका बेटा भूपेंद्र (28) होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद अमेरिका में नौकरी करता था। फरवरी महीने में वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में लेटा हुआ था और बहू रूबी नीचे नाश्ता तैयार कर रही थी। नाश्ता तैयार करने के बाद जब बहू बेटे को बुलाने के लिए छत पर बने कमरे में गई तो भूपेंद्र फंदे पर लटका मिला। यह देख बहू की चीख निकल गई। आनन फानन भूपेंद्र को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भूपेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि 23 अप्रैल को बेटा वापस अमेरिका जाने वाला था। इसके लिए उसने टिकट भी करा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।