फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Half yearly exam results announced with Masti Ki Pathshala

Auraiya News: मस्ती की पाठशाला के साथ सुनाया छमाही परीक्षा का परिणाम

Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Half yearly exam results announced with Masti Ki Pathshala
औरैया। परिषदीय स्कूलों में सोमवार को छमाही परीक्षा का परिणाम सुनाया गया। शीत कालीन अवकाश से पहले स्कूलों में मस्ती की पाठशाला का भी आयोजन किया गया। खेलकूद के बीच बच्चों ने अंतिम दिन गुजारा।
विज्ञापन

शहर से सटे जैतापुर अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को छमाही परीक्षा का परिणाम सुनाया गया। इसके बाद अव्वल आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं बच्चों के बीच खेलकूद की प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए अंतिम दिन मस्ती की पाठशाला चली। मध्यान्न भोजन के बाद छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल, सहायक अध्यक्ष प्रियंका वर्मा, पारुल वर्मा, प्रतिमा यादव, रश्मि देवी ने मस्ती की पाठशाला लगाई। इसी तरह से जनपद के अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम चला।
विज्ञापन

बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में आज छमाही परीक्षा का परिणाम सुनाया गया है। ठंड के बीच खेलकूद का भी आयोजन किया गया है। 14 जनवरी तक 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed