फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Half the city's night passed in the dark, supply was interrupted for 14 hours

अंधेरे में गुजरी आधे शहर की रात, 14 घंटे बाधित रही आपूर्ति

Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Half the city's night passed in the dark, supply was interrupted for 14 hours
फोटो-14एयूआरपी-19 फाल्ट को ठीक करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन

अंधेरे में गुजरी आधे शहर की रात, 14 घंटे बाधित रही आपूर्ति
- फीडर नंबर एक, दो व चार के करीब दस हजार उपभोक्ता रातभर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर में अघोषित बिजली कटौती से लोग बुरी तरह से परेशान हैं। शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे अलग-अलग जगहों पर एक के बाद एक केबल जलने के कारण आधे शहर में अंधेरा छा गया। इससे लगभग आठ-10 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। सुबह आपूर्ति न होने पर पेयजल संकट से लोगों में हाहाकार मचा रहा। हालांकि सुबह बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों ने फाल्ट पता कर उन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इसके चलते दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
औरैया शहर में बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 22 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। शुक्रवार रात को फीडर नंबर एक, दो व चार के क्षेत्रों में अचानक ट्रांसफार्मरों की एचटी लाइनों के तारों में थोड़ी-थोड़ी देर में फाल्ट होने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। अचानक बिजली चली जाने से लोग रात में बेचैन हो गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने से ठंडी हवा देने वाले सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों के बंद हो जाने से लोगों को छत का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद बिजली आती-जाती रही। यही नहीं बिजली आपूर्ति होने पर सुबह लोगों के सामने पेयजल का भी गंभीर संकट पैदा हो गया। काफी लोगों ने अपने पास पड़ोस के लोगों के घरों पर जनरेटर से चलाए गए सबमर्सिबल पंप से पानी भरा।
विज्ञापन

उधर सुबह-सुबह जेई विवेक खरे ने बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ बिजली केबलों में हुए फाल्ट की जानकारी की। इसके बाद फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। रात 11 बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन दोपहर एक बजे सुचारु रूप से बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
इन मोहल्लों की ठप हुई आपूर्ति
आवास विकास, गुरूहाई, रूहाई, ठठराई, तिलकनगर, बैहन टोला, बनारसी दास, पछैया टोला, ब्रहमनगर, ओम नगर, जमालशाह, तकिया, गुमटी मोहाल समेत ढाई दर्जन से अधिक मोहल्ले शामिल रहे।
------------------------
बोले जिम्मेदार..
जेई विवेक खरे ने बताया कि शुक्रवार रात को बनारसी दास, प्रेमानंद आश्रम, आवास विकास व गडाइया मोहल्ला में फाल्ट हुए थे। इस दौरान रात को करीब तीन घंटे बिजली व्यवस्था बाधित रही। साथ ही दो जगहों पर ट्रांसफार्मर के तार भी जले, जिसे बिजली कर्मियों ने सही किया।
इनसेट
लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। कस्बे के लोग इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से काफी परेशान है। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है।

रुरुगंज कस्बे में लो वोल्टेज की वजह से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिस वजह से वह परेशान है। साथ ही कूलर व पंखे की गति भी न के बराबर है, जिस वजह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से कुछ लोग बीमार भी हो रहे है। कस्बा के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। लो वोल्टेज की समस्या से कस्बे में हाहाकार मचा है। उपेंद्र यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में इलेक्ट्रानिक उपकरण तक नहीं चल पा रहे हैं। कम वोल्टेज की वजह से उपकरण अलग खराब हो रहे हैं। एसडीओ गगन अग्रिहोत्री ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर लो वोल्टेज की समस्या आ रही है तो दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed