फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Half of Achhalda town and four villages lost electricity for 27 hours

Auraiya News: आधे अछल्दा कस्बे व चार गांवों में 27 घंटे तक गुल रही बिजली

Sun, 25 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Half of Achhalda town and four villages lost electricity for 27 hours
औरैया। अछल्दा कस्बे में शुक्रवार दोपहर को नाला सफाई के दौरान अंडर ग्राउंड 11केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते आधे अछल्दा कस्बे व चार गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे, वहीं सुबह से लेकर शनिवार शाम तक लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बे में रेलवे लाइन के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब बुलडोजर से नाले की सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान बकेट से अंडर ग्राउंड 11केवी लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। लाइन में पानी भर जाने से सप्लाई के दौरान केबल जल गया। इससे आधे अछल्दा कस्बे के अलावा हरीगंज बाजार, ब्लॉक चौराहा, वैसोली अड्डा, इनायतपुर सकी बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कूलर-पंखे न चल पाने की वजह से लोग गर्मी के चलते बेचैन दिखे। रात भर बिजली गुल रहने से लोगों ने सोने के लिए जनरेटर की व्यवस्था की तो कुछ लोग सोने के लिए रेलवे स्टेशन पर चले गए। सुबह पानी न आने के चलते मारामारी रही। लोग नलों पर बाल्टी लेकर पानी भरते नजर आए। इसके चलते लोगों को ड्यूटी जाने में भी देरी हुई। वहीं, बिजली न रहने से कल-कारखानों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई प्रदीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंटू दुबे लाइनमैन की टीम के साथ फाल्ट दुरुस्त करवाने में जुटे रहे हैं। सहायक अभियंता रघुनाथ तित्तल ने बताया कि 140 मीटर केबल बदलने का इस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेजा गया है। बजट आने पर केबल बदलवाई जाएगी। फिलहाल लाइन को दुरुस्त कर देर शाम चार बजे आपूर्ति बहाल की गई है।

इनसेट
केबल जलने से सीएचसी समेत 40 घरों की गुल रही बिजली
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला सूर्यनगर में सीएचसी के पास रखे 400 केवी ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े के ढेर में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर की लाइन जल गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैनों ने आपूर्ति बंद कर आग को बुझाया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की सप्लाई काटकर अन्य जगहों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व डॉक्टरों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। वहीं, ट्रांसफार्मर से जुड़े 40 घरों में भी अंधेरा छाया रहा। उप खंड अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि केबल बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कूड़ा फेंकने की शिकायत कई बार नगर पंचायत कार्यालय में की जा चुकी है। ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा पड़ा होने से हादसे का डर बना रहता है। (संवाद)
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed