फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gutkha and liquor being sold near schoolsGutkha and liquor being sold near schools

Auraiya News: स्कूलों के आसपास बिका रहा गुटखा और शराब

Mon, 11 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gutkha and liquor being sold near schoolsGutkha and liquor being sold near schools
फोटो-28- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के बगल में गुमटी पर लटकते गुटखा। संवाद
औरैया। शासन और प्रशासन भले ही शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा मुक्त वातावरण का दावा करे लेकिन जिले में हकीकत इसके उलट है। जिले में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध होने के बावजूद यहां स्कूल के गेट के आसपास गुटखा और शराब आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन

हालात यह है कि शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों के ठीक बगल में शराब के ठेके खुले हैं, जहां दिनभर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। अब शासन ने 100 मीटर का दायरा बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया है। ऐसे में स्कूल के आसपास कई दुकानों मिल जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के गोपाल इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज के आसपास का नजारा प्रशासनिक दावों की पोल खोलता है। गोपाल इंटर कॉलेज के मात्र 10 कदम की दूरी पर और तिलक इंटर कॉलेज से महज 50-70 मीटर के बीच शराब का ठेका संचालित है। इससे छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्कूल के बाहर गुटखा की गुमटी
दिबियापुर। कस्बे के फफूंद रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने टी स्टॉलों पर धड़ल्ले से सिगरेट और पान मसाला बेचा जा रहा है। यही स्थिति वैदिक इंटर कॉलेज, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय और सेंट साईंनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की है। सरस्वती विद्या मंदिर जैसे संस्थानों के मुख्य गेट के पास स्थित चाय की दुकानों पर भी गुटखा आसानी से उपलब्ध है। (संवाद)
-----
ग्रामीण इलाकों में स्थिति और बदतर
बेला। थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ही दुकानें रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। विद्यालय की बाउंड्री से सटी इन दुकानों पर सिर्फ गुटखा-सिगरेट बिकता है। इससे स्कूल का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। (संवाद)
----
ठेलों पर बिक रहा जहर
बिधूना। कस्बा के किशनी रोड स्थित श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के बाहर भी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां स्कूल के ठीक बाहर खड़े होने वाले ठेलों पर खुलेआम गुटखा और तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। (संवाद)

----
सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। शासन से निर्धारित मानकों का पालन कराया जाएगा। स्कूलों के आसपास की गुटखा व तंबाकू की दुकानें बंद कराई जाएंगी। -प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

फोटो-28- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के बगल में गुमटी पर लटकते गुटखा। संवाद

फोटो-28- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के बगल में गुमटी पर लटकते गुटखा। संवाद

फोटो-28- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के बगल में गुमटी पर लटकते गुटखा। संवाद

फोटो-28- विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के बगल में गुमटी पर लटकते गुटखा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed