फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gush ate four candidates in the recruitment of SSC cell

एसएससी की भर्ती में चार अभ्यार्थी गश खाकर गिरे

Sat, 20 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 20 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gush ate four candidates in the recruitment of SSC cell

भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को सर्विस सलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा विभिन्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक परीक्षण के दौरान कई अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो गए। इनमें से चार अभ्यर्थियों को दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन



 
सर्विस सलेक्शन कमीशन की ओर से इस समय विभिन्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए दिबियापुर में अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन



दिबियापुर में इसका जिम्मा एनटीपीसी स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंपा गया है। एसएससी एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में प्रतिदिन सुबह दौड़ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह एसएससी की ओर से शारीरिक परीक्षण के दौरान दौड़ का आयोजन किया गया। बताते हैं कि भीषण गर्मी के चलते दौड़ में भाग लेने आए कई अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े।


चार अभ्यर्थियों विशाल गोस्वामी पुत्र इतेंद्र गोस्वामी निवासी पेशवा नगर, बिठूर, कानपुर नगर, संदीप कुमार पुत्र ब्रजेंद्र सिंह निवासी बरौर, कानपुर, अजीत कुमार पुत्र रामनरेश निवासी डलमऊ, जिला रायबरेली, सुदीप यादव पुत्र उदय सिंह निवासी आटा, जिला जालौन बेहोश होकर गिर गए।


 
अभ्यर्थियों के दौड़ वाले ट्रैक पर यकायक बेहोश होने पर एसएससी तथा सीआईएसएफ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आननफानन में बेहोश हुए चार अभ्यर्थियों को दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।


वहीं अन्य अभ्यर्थी, जो कि भीषण गर्मी में गश खाकर गिर पड़े थे, को कर्मचारियों द्वारा पानी के छींटे मुंह पर डालकर होश में लाया गया। बाद में स्वस्थ होने पर बेहोश हुए सभी अभ्यर्थियों को उनके घर भेज दिया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षा आगामी 22 जुलाई तक दिबियापुर में चलेगी।



दौड़ में डोपिंग की आशंका - दिबियापुर ( औरैया )। एसएससी द्वारा विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए कराई जा रही शारीरिक परीक्षा के दौरान कई युवकों के गिरने से डोपिंग की आशंका बढ़ गई है। हालांकि अधिकृत रूप से अभी तक कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है, लेकिन अंदरखाने में यह चर्चा आम है।


 
शारीरिक परीक्षा के दौरान  सुबह 8.15 दौड़ परीक्षा कराई जा रही है। इस वक्त तक गर्मी भी अधिक नहीं रहती है। शुक्रवार को चार अभ्यार्थियों के दौड़ के दौरान गिरने की सूचना ने खलबली मचा दी। अधिकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को मना किया जाता है कि वे किसी तरह की दवा का इस्तेमाल न करें।


एनाउंस करके पूछा भी जाता है कि यदि किसी ने दवा खाई है तो बता दें, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी नहीं बताता। उन्हें 24 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। सूत्रों की मानें तो रेस पूरी करने के बाद कई के मुंह से झाग निकलता देखा गया। इससे डोपिंग की आशंका बढ़ गई है।



सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभ्यर्थियों के बेहोश होने की पूरी जानकारी दिल्ली से पहुंचे बोर्ड के अधिकारियों के पास रहती है। इसलिए अन्य लोगों के पास इसका रिकार्ड नहीं होता।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed