फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   guide line,covid 19

कोविड गाइड लाइन का पालन कर करें बचाव - एडीपीआरओ

Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
guide line,covid 19
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देशन में अधिकारियों की टीम बनाई गई। यह टीम ग्रामीणों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के साथ-साथ टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रही है। एडीपीआरओ ने बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत असजना और भीखरा में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने ग्राम पंचायत असजना और भिखरा में आयोजित बैठक में कहा कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए दो गज का फसला, मास्क और साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इस महामारी से बचने के लिए सभी जागरूक लोगों को इसके लिए आगें आने की जरूरत है। आसपास के लोगों को इन नियमों की जानकारी देकर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

टीकाकरण कराने के बाद हल्का बुखार आता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एडीओ पंचायत पंकज तिवारी को ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई अभियान रोस्टर के हिसाब से कराने तथा सफाई कर्मचारियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed