फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Guests from America who came to visit Indian villages took a bullock cart ride

Auraiya News: अमेरिका से भारत के गांव घूमने आए मेहमानों ने की बैलगाड़ी की सवारी

Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Guests from America who came to visit Indian villages took a bullock cart ride
अरियारी गांव में बैलगाड़ी पर अमेरिका के मारविन एच्ची व अन्य। - फोटो : अरियारी गांव में बैलगाड़ी पर अमेरिका के मारविन एच्ची व अन्य।
औरैया। अमेरिका से आए विदेशी मेहमानों ने बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी के गांव अरियारी में गांव की मिट्टी की महक ली। दो दिन पहले आए विदेशी मेहमानों मारविन एच्ची व उसके दोस्तों का ढोल-नगाड़े व फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर बैठकर मेहमानों ने खेत खलिहान और गांव का भ्रमण किया। गाना गाया कि हल्की हो या भारी 10 रुपये सवारी...। देसी पकवान भी चखा।
अमेरिका के फिटनेस कोच मारविन एच्ची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। शिवानी कुमारी के साथी गोरेलाल व अभिषेक ने बताया कि मारविन ने इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोवर होने पर भारत भ्रमण का प्रण लिया था। पांच मिलियन फॉलोवर हो जाने के बाद उन्होंने शिवानी से संपर्क किया था और गांव-देहात देखने की इच्छा जताई थी। शिवानी ने उन्हें गांव घुमाने का वादा किया था।
विज्ञापन

मारविन एच्ची अपने चार अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मक्के की रोटी और मट्ठे के आलू खाये। बैलगाड़ी पर बैठकर गांव में भ्रमण किया। झूला झूला। शिवानी ने भारत घूमने आए मारविन को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed