{"_id":"5d8a65098ebc3e93cf657279","slug":"guarding-the-fields-auraiya-news-knp51551948","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों की रखवाली कर रहे वृद्ध को मारी गोली,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों की रखवाली कर रहे वृद्ध को मारी गोली,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ उसके पिता को मारपीट कर जान से मारने की नियत से गोली मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर दो दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित के बेटे तारिक खान निवासी कस्बा खानपुर मोहल्ला रहमतगंज ने बताया कि 23 सितंबर की रात लगभग दस बजे उसके पिता हारून खान कस्बा खानपुर में ही अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। तभी गांव निवासी शमशाद उर्फ कल्लू एवं इरशाद खान पुत्रगण याकूब खान वहां आ गए। उक्त लोगों ने उसकेे पिता पर एक पुराने मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव डाला। बेटे ने बताया कि जब उसके पिता ने बात मानने से इंकार कर दिया। पहले उक्त लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जब पिता बचकर भागने लगे तो उक्त दबंगों ने पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पिता के पैर में लगने से वह वहीं गिर गए। दबंग धमकी देते हुए भाग गए। किसी तरह से घर पहुंचने पर पिता ने मामले की जानकारी दी। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने पिता को सैफई रेफर कर दिया। देवकली चौकी इंचार्ज अशोक पटेल ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।