{"_id":"5888e5ec4f1c1b3e0fcf490a","slug":"group-hygienists-suspended-on-pornographic-photo-insert","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप में अश्लील फोटो डालने पर सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप में अश्लील फोटो डालने पर सफाई कर्मी निलंबित
औरैया
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉल पेंटिंग पुतवाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में सफाई कर्मियों को व्हाट्सअप ग्रुप पर फोटो डालने का आदेश दिया गया था। भुलईपुर के सफाई कर्मी ने उस ग्रुप पर अश्लील फोटो डालने के अलावा मैसेज भी किए। डीएम के आदेश पर सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
डीपीआरओ केके अवस्थी ने बताया कि वॉल पेंटिंग पुताई करते समय फोटो ग्रुप पर न डालकर सफाई कर्मी ने अश्लील फोटो और मैसेज डाले हैं। ग्रुप से जिले के प्रत्येक अधिकारी, एडीओ और सचिव जुडे़ हुए हैं। भुलईपुर गांव के सफाई कर्मचारी राकेश से ग्रुप पर फोटो हटाने के लिए किसी अधिकारी ने कहा तो उसने धमकाया। डीएम ने ग्रुप पर फोटो देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
डीपीआरओ ने आदेश मिलते ही कर्मचारी को निलंबित कर दिया। उसकी सेवा बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया इससे पहले वॉल पेंटिंग पुताई न करने पर तीन सफाई कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।