{"_id":"6691a78372dbe14a5e0c4d54","slug":"groom-dies-on-second-day-of-wedding-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114304-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत हो गई। देर रात तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अरविंद यादव की पुत्री अलका की शादी नौ जुलाई को धूमधाम से मैनपुरी जिले के गांव चांदा निवासी सोनू यादव (22) के साथ हुई थी। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद 10 जुलाई को विदाई की गई। अरविंद यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह सभी घर में मौजूद रिश्तेदारों से शादी को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि सोनू यादव की मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही अरविंद यादव व घर के अन्य लोग पुत्री की ससुराल गांव चांदा मैनपुरी के लिए रवाना हुए।
सोनू यादव के घर वालों के अनुसार बरात लौटने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों की विदाई बाद सोनू अपने कमरे में आराम करने गया था। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसके पास पहुंचे। उसे गंभीर हालत में पड़ा देख सैफई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।