फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Green coriander bloomed in the rain, green chilli prices increased

Auraiya News: बारिश में हरा धनिया इतराया, हरी मिर्च के बढ़े भाव

Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Green coriander bloomed in the rain, green chilli prices increased
सब्जी मंडी में दुकान पर सब्जी खरीदता ग्राहक। - फोटो : सब्जी मंडी में दुकान पर सब्जी खरीदता ग्राहक।
औरैया/बिधूना। बारिश के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कई इलाकों में बारिश से सब्जियों की फसल खराब हो गई हैं, इससे बाजार में इसकी आवक कम हो गई है। इसी वजह से कीमतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

आलू, प्याज और हरी मिर्च के रेट बढ़ गए हैं। वहीं धनिया की बात करें तो दुकानदार पांच-दस रुपये की धनिया तक नहीं दे रहे हैं। बारिश के मौसम में तरह-तरह के व्यंजन खाने का शौक सभी को होता है। इसमें इस मौसम में हरी सब्जियों की डिमांड अधिक होती है, लेकिन बारिश की वजह से आलू, टमाटर, प्याज, भिंडी और हरी धनिया समेत कई सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के दुकानदार ऋषभ ने बताया कि बारिश शुरू होते ही सब्जियों की अवाक कम होने से दाम बढ़ जाते हैं। सब्जी विक्रेता शनि ने बताया कि जो सब्जियां अन्य राज्यों से आ रही हैं। उनके दाम ज्यादा बढ़े हैं। कई हरी सब्जियां स्थानीय किसानों से ही उपलब्ध हो जाती हैं, इससे उनके दामों में बढ़ोतरी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नेहा, स्नेहलता और सुरेंद्र आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले तक टमाटर 20 रुपये किलो था। अब 50 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि प्याज 20 से 35 रुपये किलो, धनिया 40 से 150 रुपये किलो, हरी मिर्च 60 से 100 रुपये किलो महंगी हो गई है। इसी तरह से अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। आलू भी 20 से 25 रुपये किलो हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed