{"_id":"611bfc1c8ebc3ea4c71bc1b6","slug":"gowansh-died-in-cow-shelter-home-auraiya-news-knp646687714","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखरना में एक गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिखरना में एक गोवंश की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में गोशालाओं की हालत बदतर होती जा रही है। कहीं पर चारे की समस्या है तो कहीं पानी की। इन्हीं समस्याओं के कारण गोवंश दम तोड़ रहे हैं। मंगलवार को आयाना में शिखरना गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं तीन दिन से बिधूना की किशोरगंज गोशाला का सबमर्सिबल खराब है। जिससे गोवंशों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
अस्थायी गोशाला शिखरना के सेवादारों ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में चारा न मिलने के कारण गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह सात क्विंटल भूसा दिया गया था, जो गोवंशों के अनुसार बहुत कम है। तहसीलदार अजीतमल अभिनव वर्मा ने बताया कि प्रत्येक गोवंश के लिए कम से कम 20 किलो भूसा होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो रहा है और गोवंश बीमार हो रहे हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर बिधूना नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संचालित किशोरगंज गोशाला का हाल भी खराब है। गोशाला में 115 गोवंश हैं। इनके पानी की व्यवस्था के लिए परिसर में एक हैंडपंप लगा है। लेकिन तीन दिन से सबमर्सिबल खराब होने से गोवंशों को समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि सबमर्सिबल खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। जल्द ही पंप ठीक कराया जाएगा।