फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government procurement of maize and millet will happen without e-posh machine

Auraiya News: बिना ई-पॉश मशीन के होगी मक्का-बाजरे की सरकारी खरीद

Sat, 30 Sep 2023 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of maize and millet will happen without e-posh machine
औरैया। जिले में एक अक्टूबर से बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद होनी है। जिसकी तैयारी को लेकर शनिवार को ककोर मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने विपणन अधिकारियों व क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। मोटे अनाज की खरीद को लेकर शासन से मिले फरमान में इस बार ई-पॉश मशीन को खरीद से दूर रखा गया है। जिसे लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम कार्यालय में जुटे कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मक्का के 14 केंद्र व बाजरे के सात केंद्रों के प्रभारी इस दौरान मौजूद रहे। प्रत्येक केंद्र पर तीन अक्तूबर से खरीद शुरू किए जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022-23 में हुई बाजरे की 1037.90 क्विंटल सरकारी खरीद के बारे में जानकारी दी गई। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 41.52 प्रतिशत हुई खरीद में सामने आए 266 किसानों की सूची मुहैया कराई गई। जिनसे संपर्क करते हुए रजिस्ट्रेशन करा खरीद सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैनर, पंजीकरण के लिए डेस्क व पहुंचने वाले किसानों के बैठने व पेयजल का इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 को लेकर बाजरा, मक्का व धान की खरीद को लेकर शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह के आदेश पर कंट्रोल रूम बनाए जाने को हरी झंडी दी गई। ककोर मुख्यालय में कक्ष संख्या-29 में दो कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जिला विपणन अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किसानों की उपज खरीद को लेकर शिकायत सुनने के लिए दो कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए किसानों की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। टोल फ्री नंबर- 05683-249668 व तैनाती के दो कर्मचारियों के नंबर अजीत सिंह-8564098675 व अशोक कुमार-7078640500 भी सार्वजनिक किए गए।
तीन अक्तूबर से बाजरा के 14 व मक्का के सात केंद्रों पर खरीद की जाएगी। जिले के कुछ स्थानों पर बाजरा व मक्का की कटाई भी होने लगी है। ज्यादा से ज्यादा किसानों से खरीद हो इसे लेकर केंद्र प्रभारियों को सजग किया गया है। किसी तरह की अनियमितता न मिले इस संबंध में सजग भी किया गया है। -महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व

सभी केंद्रों पर उपज खरीद के लिए जरूरी छलना, तौल के कांटे से लेकर अन्य संसाधन जुटा लिए गए हैं। बैनर लगाकर तीन अक्तूबर से खरीद शुरू कराई जाएगी। बैठक में इस संबंध में केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। -बृजेश कुमार यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed