फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government of India will also find a solution to the future concerns of the students

छात्रों के भविष्य की चिंता का हल भी ढूढ़ लेगी भारत सरकार

Sun, 06 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Government of India will also find a solution to the future concerns of the students
फोटो-05एयूआरपी-31- रेलवे स्टेशन फफूंद पर हिमांशु का स्वागत करते स्थानीय लोग एवं परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। यूक्रेन में फंसे दिबियापुर के सराफ मोहन पोरवाल के बेटे हिमांशु पोरवाल शनिवार की शाम ट्रेन से घर आ गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सकुशल घर वापसी पर हिमांशु ने बताया कि यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राओं को अब चिंता यह है कि उनका भविष्य क्या होगा। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि भारत सरकार इस समस्या का भी हल जल्द ही खोज लेगी।
विज्ञापन

बताया कि वह एक मार्च की सुबह रोमानिया पहुंच गए थे। तीन दिन तक शिविर में जरूर रुकना पड़ा, लेकिन किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। शनिवार की सुबह दस बजे रोमानिया से दिल्ली आ गए थे। शाम को गोमती एक्सप्रेस से दिबियापुर आ गए। स्थानीय लोगों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने भी हिमांशु का स्वागत किया। मां शशि, बहन प्रिया हिमांशु से मिलकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के डेनप्रो शहर से एमबीबीएस कर रहे औरैया के असजना गांव निवासी शिव प्रताप सिंह चौहान दो दिन से दहशत के बीच अन्य छात्रों के साथ रोमानिया के शेल्टर होम में रुके थे। शनिवार को फ्लाइट से दिल्ली आ गए हैं। युद्ध के बीच सकुशल लौटने की खुशी शिव ने फ्लाइट के अंदर की फोटो लेकर जाहिर की। इधर छात्र के घर लौटने पर परिवार के लोगों में खुशी है।

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बैठकर सकुशल आने की फोटो परिजनों व दोस्तों को शेयर करते हुए शिव प्रताप ने खुशी जाहिर की है। बेटे शिव को सुरक्षित देख पूर्व सैनिक पिता ब्रजपाल और मां काफी खुश हैं। पिता ने बताया कि फोन पर हुई बात में शिव प्रताप शनिवार देर रात तक औरैया पहुंचने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed