फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government lands were freed from encroachment by running bulldozers, lessees got possession

Auraiya News: बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त की गईं सरकारी जमीनें, पट्टेदारों को मिले कब्जे

Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Government lands were freed from encroachment by running bulldozers, lessees got possession
औरैया। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर गुरुवार को जिलेभर में अभियान चलाया गया। तीनों तहसीलों में चिह्नित गांवों में पुलिस फोर्स के साथ राजस्व कर्मी व अधिकारी पहुंचे। ग्राम सभा की जमीन से लेकर चकरोड़ों को खाली कराया गया। खेतों में दबे पड़े चकरोड़ एक बार फिर जिंदा हुए।
विज्ञापन

बिधूना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरपुर खरगपुर के मजरा पुर्वा पुने में पूर्व में चिह्नित ग्राम सभा की तीन हेक्टेयर जमीन को सुरक्षित किया गया। एसडीएम हरिश्चंद्र व तहसीलदार रणवीर सिंह समेत सीओ अशोक कुमार व दो थाना का फोर्स इस दौरान तैनात रहा। अवैध निर्माण ढहाए गए। पूर्व प्रधान के अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया गया। वहीं वर्षों से आवंटित पट्टों के तहत कब्जे की राह देख रहे तीन पट्टेदारों को चिह्नित जमीन पर अधिकारियों ने काबिज कराया।
विज्ञापन

दो चकरोड़ भी इस दौरान खाली कराए गए। गांव सबद में 800 मीटर चकरोड़ को जोताई कर कब्जा कर लिया गया था। इसे पैमाइश कराते हुए खाली कराया गया। बुलडोजर सुबह से शाम तक चला। किसान चकरोड़ खाली होने पर सराहना करते नजर आए। अजीतमल में इसी क्रम में एसडीएम अमित कुमार तिवारी, तहसीलदार जितेश वर्मा सहित राजस्व टीम व पुलिस बल ग्राम कस्बा जाना पहुंचा। जहां दो चकरोड़ों को पैमाइश बाद खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के साथ ही नाली को भी खाली कराया। ग्राम सभा की 0.081 हेक्टेयर जमीन को सुरक्षित किया गया। वहीं 0.178 हेक्टेयर में हुए आवासीय आवंटन के 10 पट्टेदारों को कब्जा दाखिल दिलाया गया। इसके साथ ही भूरेपुर, पाकर पुर्वा, करके पुर्वा में एक-एक चकरोड की पैमाइश की। इसमें तीनों जगह चकरोड के दोनों ओर दो- दो फीट कब्जा मिला। इस पर राजस्व टीम ने खूंटी लगाकर चकरोड को कब्जा मुक्त करवाया। सदर तहसील में पैगंबरपुर में चकरोड़ को सुरक्षित करने के लिए पैमाइश की गई। तीनों तहसील क्षेत्रों में दिनभर चली कवायद के बाद रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी गई।
---------------------------------

इनसेट----



नूरपुर खरगपुर में इनके तोड़े गए अवैध पक्के निर्माण -



सुरजन सिंह, अंशू, महावीर, राजेश,







--------------------



इन्हें दिलाए गए कब्जे...



कप्तान सिंह, रामऔतार, रामनाथ, संतोष कुमार, रतनेश कुमार, चंद्रपाल
------------
डीएम ने लखनपुर में किया निरीक्षण, जमीन के विवादों को सुना
औरैया। मिशन समाधान के तहत जमीनी विवादों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने लखनपुर में निरीक्षण किया। अभियान के तहत गुरुवार को भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत लखनपुर में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सदर एसडीएम राकेश सिंह, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने निरीक्षण कर कुछ जमीनी समस्याओं का मौके कर निस्तारण किया। तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा संबंधी शिकायतों का निस्तारण एक अगस्त से अभियान चलाने के लिए कहा।
---------

----------------------------------
फोटो-01एयूआरपी 25- दिव्यांग को जमीन पर कब्जा दिलाती टीम। संवाद
एसडीएम ने दिव्यांग को दिलवाया जमीन पर कब्जा
अयाना। कब्जा मुक्त एवं निस्तारण अभियान में गुरुवार शाम को एसडीएम अमित तिवारी ने अयाना में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनीं। फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग मुनेंद्र भदौरिया ने बताया कि उसने गांव के अमित भदौरिया से जमीन खरीदी थी। रुपये देने के बाद भी अमित उसे जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा है। इसपर एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर दिव्यांग को जमीन पर कब्जा दिलाया। इसके अलावा भी एसडीएम ने कई लोगों की समस्याएं सुनकर राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed