फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government completes three years of good governance

औरैया: सरकार ने सुशासन के तीन वर्ष किए पूरे: प्रभारी मंत्री

Fri, 20 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government completes three years of good governance
औरैया। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को राज्य मंत्री कारागार व लोक सेवा प्रबंधन विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के तीन वर्षों में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में युद्धस्तर पर विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2017 में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने से प्रदेश में अपराधों में भारी कमी आई है। अब पुलिस बिना किसी भेदभाव के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अभी हाल ही में जनपद में हुए हत्याकांड में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सभी जिलों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों के लिए निजी शौचालय के साथ-साथ सार्वजनिक शौचालय भी बनाए हैं। सरकार द्वारा कायाकल्प योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। बताया कि सरकार द्वारा अपने शेष कार्यकाल में भी विकास कार्य को धीमे नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश को देश में नंबर वन प्रदेश बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान बिधूना विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह व परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed