फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government and semi-government buildings will be illuminated on Independence Day

Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस पर जगमग होंगे सरकारी व अर्ध सरकारी भवन

Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Government and semi-government buildings will be illuminated on Independence Day
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आगामी 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक की। इस दौरान की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि स्वतंत्रता दिवस को सादगी और भव्यता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित यह सुनिश्चित करें कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, गैस सरकारी भवनों पर तिरंगा लगाया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी परिवारों को झंडा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भवनों को रोशनी से जगमग भी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ-साथ प्रतियोगिताएं भी कराएं और बच्चों को पुरस्कृत भी करें। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को भी बताया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का प्रचार- प्रसार करने के निर्देश
औरैया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विस्तार पूर्वक समीक्षा की। उन्होंने परियोजना अधिकारी (नेडा) को निर्देशित किया कि वह योजना के संबंध में विभिन्न माध्यमों से आमजन में प्रचार-प्रसार कराएं। ताकि लोगों को योजना की जानकारी प्राप्त हो और वह आवश्यकतानुसार पंजीकरण कराते हुए लाभ प्राप्त कर सके। वहीं उन्होंने जिला आयुष समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में संबंधितों को निर्देशित किया। कहा कि हर्बल गार्डन में अधिकाधिक औषधीय पौधे रोपित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed