फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   govansh,auraiya news,auraiya

पौथी गौशाला पहुंचे अफसर, दुरुस्त कराई व्यवस्था

Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
govansh,auraiya news,auraiya
सहायल(औरैया)। सहार ब्लॉक में पौथी की बदहाल गोशाला की खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को खंड विकास अधिकारी टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे। खराब पड़ी सबमर्सिबल ठीक कराने के साथ ही साफ-सफाई कराई। जल्द ही चिकित्सकों की टीम भेज कर बीमार गोवंशों का इलाज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पौथी में बनी अस्थायी गोशाला में दर्ज 64 गोवंशों में मौजूदा हालात में 51 हैं। इनमें से आठ बीमार हैं। गोवंशों को सूखा भूसा देने और पर्याप्त पानी न मिलने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसको लेकर बुधवार को ब्लाक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बीडीओ सहार मुनीष कुमार टीम के साथ पौथी गोशाला पहुंचे। यहां पर अव्यवस्था देख अफसर दंग रह गए। अफसरों तत्काल ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलाकर गोशाला परिसर में लगे सबमर्सिबल की मोटर ठीक कराई और साफ-सफाई करवाई। ब्लॉक अधिकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को गोवंशों के लिए हरा चारा व दाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोवंशों को नहीं मिल सका उपचार
निरीक्षण पर पहुंचे अफसरों ने पशु चिकित्सकों को गोशाला पहुंच कर बीमार गोवंशों के इलाज के निर्देश दिए। देर शाम तक डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची। जानकारी करने पर बताया गया कि पशु चिकित्सक कोरोना संक्रमित हैं। इस लिए टीम नहीं पहुंची। बीडीओ ने जल्द ही डॉक्टरों की टीम भेज कर इलाज कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौथी गोशाला का निरीक्षण किया गया है। गोवंशों को पीने के पानी की व्यवस्था करा दी गई है। देखरेख करने वाले लोगों के साथ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को भी निर्देश दिए गए हैं कि हरा चारा व दाना उपलब्ध कराया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
- मुनीष कुमार, बीडीओ सहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed