फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Got the widow's house deeded together with her son, report on five

Auraiya News: बेटे के साथ मिलकर विधवा के मकान का बैनामा कराया, पांच पर रिपोर्ट

Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Got the widow's house deeded together with her son, report on five
दिबियापुर। गांव झाबर का पुर्वा निवासी शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय किशनलाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव में ही पैतृक मकान उन्हें मिला था। आरोप लगाया कि गांव की पूजा पत्नी आशुतोष ने पीड़िता के पुत्र देशराज, राजवीर, कन्हैयालाल ने आपस में सांठ-गांठ करके फर्जी तरीके से मकान का बैनामा 10 अक्तूबर 2023 को करा लिया जबकि पीड़िता के पुत्र देशराज को बैनामा करने का हक नहीं था।
विज्ञापन

बैनामा में गवाह पूजा के भाई बिधूना के गांव सायरा निवासी राजबीर एवं पीडि़ता के गांव के कन्हैया इस फर्जीवाड़े के बारे में भलीभांति जानते थे। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर को जब पीडि़ता को इस बारे में जानकारी हुई तो पीडि़ता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची। यहां पर आरोपियों ने पीडि़ता के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पूजा, देशराज, आशुतोष, कन्हैयालाल, एवं राजबीर के खिलाफ धोखाधड़ी एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

मृतक बेटे की पत्नी समेत 11 ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट

दिबियापुर। ककराही पुलिया सत्यदेव सिंह पुत्र स्व. फूल सिंह ने गुरुवार को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पीडि़त का अपने मृतक पुत्र योगेंद्र सिंह यादव के ससुर इटावा जिले के बकेवर के गांव बंजरी निवासी महेश चंद्र के साथ विवाद चल रहा है।
दो दिसंबर 2023 की शाम को पीडि़त, पीडि़त के बड़े भाई राम मिलन के दरवाजे पर बैठकर भाई राममिलन, भतीजा पिंकू व पुत्र राहुल से बात कर रहा था। इस बीच मृतक बेटे के ससुर महेश चंद्र, साला अमन, सास पप्पी, महेश चंद्र, चचिया ससुर सर्वेश कुमार, पुत्रवधू रूबी, गांव रायपुर बकेबर निवासी सुदेश कुमार, गुड्डू निवासी इटावा व तीन चार व्यक्ति लाइसेंसी व नाजायज हथियारों, हाकी, डंडों के साथ आए।

पीडि़त व पुत्र राहुल को गालियां देते हुए कहा कि रूबी की शादी अपने लड़के सोम के साथ करने, गुंडा टैक्स के नाम पर पुत्री रूबी और नातिन सांची के नाम 20-20 लाख रुपया फिक्स डिपाजिट करने, मकान व जमीन नाम करने पर दुष्कर्म और दहेज उत्पीडन के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना के संबंध में पीडि़त ने वीडियो एवं काॅल रिकार्डिंग होने का दावा किया है। शंका जताई कि आरोपियों द्वारा स्कूल आते जाते समय उनकी नातिन का अपहरण किया जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed