फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Got the bottles thrown away after giving assurance, then no one took notice

Auraiya News: आश्वासन देकर बोतलें फिकवाईं, फिर किसी को सुध नहीं आई

Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Got the bottles thrown away after giving assurance, then no one took notice
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पानी की बोतलें लेकर पहुंची नारी शक्तियों से अंदर बोतलें दिए जाने का आश्वासन देकर पुलिस कर्मियों ने पानी की बोतलें बाहर ही फिकवा दी। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में किसी ने भीड़ में प्यासी बैठी महिलाओं की सुध नहीं ली। कार्यक्रम समापन के बाद निकली महिलाएं नाराजगी जताती नजर आयीं।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय स्थित पायका मैदान पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में जहां पूरा पंडाल खचाखच महिलाओं से भरा हुआ था। तो वहीं कार्यक्रम में पानी को लेकर खासी अव्यवस्था रही। कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ डिब्बों को रखवाकर महज औपचारिकता निभा दी गई। सुबह कार्यक्रम में पानी की बोतलें लेकर पहुंची महिलाओं की सुरक्षा कर्मियों ने यह कहकर बोतलें बाहर ही फिकवा दी कि उन्हें अंदर कार्यक्रम में पानी की बोतलें दी जाएंगी। इस विश्वास पर महिलाओं ने अपनी-अपनी बोतलें वहीं फेंक दी लेकिन लगभग एक घंटे तक चले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नारी शक्तियों से पानी के लिए पूछने भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से कार्यक्रम में पहुंची मेनका कुमारी से जैसे ही पानी मिलने की जानकारी की तो वह भड़क गईं, बोली कि अंदर प्यासे मर गए। सभी लोगों से पानी के लिए बोला लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया निवासी सीमा गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने पानी की बोतल लेकर कार्यक्रम में अंदर जाने नहीं दिया, बोतल बाहर फिकवा दीं। बोला था कि अंदर पानी दिया जाएगा लेकिन अंदर पानी की कोई व्यवस्था न होने से बहुत दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed