फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya couples amazing love for SP Got Akhileshs tattoo on chest and Dimples on arm turned house into office

सपा प्रेम की अनोखी मिसाल: औरैया में दंपती ने बनवाए अखिलेश-डिंपल के टैटू, घर को बनाया सपा कार्यालय…पढ़ें मामला

Tue, 15 Jul 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 15 Jul 2025 12:18 AM IST
सार

Auraiya News: जिले के पढ़ीन गांव में रामपाल और प्रीति यादव नाम के दंपती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का टैटू अपनी छाती पर और सांसद डिंपल यादव का टैटू अपनी बाजू पर बनवाया है।

विज्ञापन
Auraiya couples amazing love for SP Got Akhileshs tattoo on chest and Dimples on arm turned house into office
दंपती ने अखिलेश व डिंपल यादव के बनवाए टैटू - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीवानगी ऐसी कि एक दंपती ने सपा अध्यक्ष व मैनपुरी सांसद के टैटू अपने शरीर में बनवा लिए। उन्होंने अपने घर को सपा झंडे के रंग में रंगवाकर उसे कार्यालय की शक्ल दे दी। यह नजारा क्षेत्र में कौतूहल बना हुआ है। क्षेत्र के फफूंद रोड पर स्थित पढ़ीन गांव निवासी रामपाल व उनकी पत्नी प्रीती यादव सपा की कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन

उनका कहना है कि उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सबसे अच्छे नेता लगते हैं।  रामपाल ने अपनी छाती पर अखिलेश यादव और पत्नी ने अपनी बाजू पर सांसद डिंपल यादव का टैटू बनवा लिया है। घर को सपा के रंग में रंगकर कार्यालय बनवा दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने जल्द औरैया आने का भरोसा दिया
उनका कहना है कि इस कार्यालय का शुभारंभ तभी होगा। जब सपा अध्यक्ष खुद इसका उद्घाटन करने आएंगे। बताया कि उन्होंने अपनी मांग सपा अध्यक्ष तक पहुंचा दी है। उन्होंने जल्द औरैया आने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed