{"_id":"65808e952fd612a953007532","slug":"goods-worth-thousands-including-cash-stolen-from-two-houses-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6497-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो घरों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो घरों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी
Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। सराय बाजार स्थित दो घरों से चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान व नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
सोमवार की रात चोर अजीतमल तहसील के लेखपाल विशाल बाबू के घर में पीछे से छत के रास्ते घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे लैपटॉप, दो मोबाइल, पायलें, सोने की अंगूठी, कपड़े, बर्तन घड़ी आदि सामान पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ने पास स्थित उदय नारायण बाबाजी के घर से अलमारी में रखे 47,500 रुपये पार कर ले गए। घटनाएं थाने से 150 मीटर दूरी पर हुईं। पीड़ितों ने पुलिस को फोन करके चोरी की सूचना दी। अछल्दा प्रभारी थानाध्यक्ष शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
छह दिसंबर को सराय बाजार स्थित एक सेवानिवृत फौजी जय कुमार बाथम के घर से चोरों ने 52 हजार की नकदी समेत आठ लाख के जेवर पार किए थे। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन खुलासा आज तक नहीं हो सका। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें सक्रिय हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।