{"_id":"6276b5dd7eecbb05ef4d81ca","slug":"goods-worth-more-than-billing-caught-in-travel-bus-auraiya-news-knp695485260","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल्स बस में पकड़ा बिलिंग से अधिक सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवल्स बस में पकड़ा बिलिंग से अधिक सामान
विज्ञापन
अनंतराम टोल प्लाजा पर खड़ी बस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। दिल्ली से सवारियां लेकर उरई जा रही एक ट्रेवेल्स की बस में चोरी-छिपे माल ले जाने की सूचना पर सक्रिय हुई इटावा और औरैया की राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की टीमों ने अनंतराम टोल पर नाकेबंदी कर बस को पकड़ लिया। बस में बिलिंग से अधिक का माल टैक्स चोरी कर ले जाते पकड़ा गया है। टीम ने बस व माल को जब्त कर बिलों की जांच शुरू की है। इस बीच सवारियों में भी हड़कंप मचा रहा।
शुक्रवार रात मामा किंग बस ट्रेवेल्स की बस का चालक संतोष, हेल्पर मोहित के साथ दिल्ली से 55 सवारियों को लेकर उरई के लिए चला था। बस में इटावा और औरैया की सवारियां भी थीं। फिरोजाबाद के कठफोरी (गुराऊ टोल प्लाजा) के पास चेकिंग कर रही जीएसटी टीम ने बस रोकने का इशारा किया।
इस पर चालक ने बस भगा दी और इटावा में सवारियों को नहीं उतारा। इससे सवारियों में अफरातफरी मच गई। इस पर टीम के अधिकारियों ने तुरंत इटावा व औरैया की जीएसटी टीम को सूचना दी। इस पर औरैया के अनंतराम में जीएसटी टीम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ चेकिंग लगा दी।
विज्ञापन
बस को सुबह चार बजे के करीब अनंतराम टोल की छह नंबर लेन पर घेराबंदी कर रोका गया। टीम ने सभी सवारियों को उतार कर दूसरे वाहनों से भिजवाया। इसके बाद बस कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जीएसटी के उपायुक्त रमेश यादव ने बताया कि बस में टैक्स चोरी का माल मिला है। मिले बिलों से मिलान करने पर सामान अधिक पाया गया है। पकड़े गए सामान व बिल का मिलान कराया जा रहा है। जो भी टैक्स बनेगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर खड़े यात्री। संवाद- फोटो : AURAIYA