फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stopped for one and a half hours due to lack of signal, jam

Auraiya News: सिग्नल न मिलने से डेढ़ घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, जाम

Tue, 16 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Goods train stopped for one and a half hours due to lack of signal, jam
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट से सटे डीएफसी ट्रैक पर सिग्नल न मिलने से एक मालगाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन व क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही। इससे क्रॉसिंग बंद रहने से जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम लंबा होने से वाहन सवार कंचौसी से बिझाई, परजनी, दिबियापुर का पांच से 10 किलोमीटर का चक्कर काटकर गंतव्य की ओर निकल गए। मंगलवार को डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे सिग्नल न होने से वह खड़ी हो गई। शाम करीब छह बजे सिग्नल मिलने पर उसे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

मालगाड़ी के स्टेशन व क्रॉसिंग के बीच खड़ी होने से जाम में फंसे लोग परेशान होने लगे। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। न्यू कंचौसी स्टेशन मास्टर दीपक जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक होने व ट्रैक क्लियर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आधा दर्जन ट्रेनें घंटों लेट, इंटरसिटी निरस्त
दिबियापुर (औरैया)। सर्दी व कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देर से आने व आगरा इंटरसिटी निरस्त होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इटावा जाने वाली गोविंदपुरी-अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर पौने तीन घंटा, इटावा मेमू डेढ़ घंटा, नेता जी एक घंटा, टूंडला मेमू एक घंटा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौने दो घंटा एवं कानपुर सेंट्रल मेमू पौने तीन घंटा देर से आई। इसके अलावा स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटा, नेता जी एक्सप्रेस पांच घंटा, महानंदा पौन घंटा व टूंडला-कानपुर पैसेंजर सवा चार घंटा लेट रही। (संवाद)
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed