फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gold chains of three women go missing during Shri Ram Katha

Auraiya News: श्रीराम कथा में तीन महिलाओं की सोने की चेन गायब

Wed, 18 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gold chains of three women go missing during Shri Ram Katha
बिधूना। कस्बा के बेला रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार शाम उस समय खलबली मच गई जब आरती के समय भीड़ के बीच तीन महिलाओं की सोने की चेन गायब हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं में मोहल्ला सूरजपुर निवासी सुधा सिकरवार, भरथना निवासी विनीता और बेला रोड निवासी रानी गुप्ता शामिल हैं। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। चर्चा है कि भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने चेन पार कर दी। हालांकि कुछ लोग इसे गिरने की बात भी कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि एक महिला की चेन गिरने की मौखिक सूचना मिली है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed