फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gokripa amratam fertilizer makes farmers happy

गोशालाओ में बनेगी अब गोकृपा अमृतम खाद

Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
gokripa amratam fertilizer makes farmers happy
अजीतमल (औरैया)। गोशालाओं में अब गोकृपा अमृतम खाद बनाई जाएगी। रविवार को अमावता गोशाला के निरीक्षण के दौरान ये बात गोरक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री वासुदेव पटेल ने कही। उन्होंने कर्मियों के साथ खाद बनाने में सहयोग भी किया। गोशालाओं को आर्थिक सहयोग दिया और किसानों को खाद वितरण कर कर्ज मुक्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद के वासुदेव पटेल ने गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोकृपा अमृतम खाद सबसे उपयोगी है। इससे फसल की रक्षा होती है। गोशाला में खाद का उत्पादन कर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को निशुल्क वितरण किया जाएगा। गोकृपा अमृतम धरती में मित्र सूक्ष्म कीटाणुओं का संचार करता है। किसान कम खर्च कर गो खाद आधारित खेती कर सकता है। इस मौके पर एनजीओ संचालक शिव महेश दुबे, विमल किशोर दुबे शैलेंद्र सिंह सेंगर, प्रधान गेंदालाल राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, अभिलाख सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोशाला के सेवादारों को नौ माह का नहीं मिला मानदेय
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदरपुर स्थित गोशाला में लगे सेवादारों को नौ माह से मानदेय नहीं मिला है। सेवादारों ने खंड विकास अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर पत्र भेजकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरपुर स्थित गोशाला में सेवादार विनोद कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि एक मई 2019 से लगातार गोशाला में गोवंशो की सेवा कर रहे हैं। उनको प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। लेकिन नवंबर 2020 से जुलाई 2021 तक का नौ माह का मानदेय नहीं दिया गया है। जिसके कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed