{"_id":"60d618758ebc3edbc5781749","slug":"gives-treatment-to-ill-cow-auraiya-news-knp636449538","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में मिली गंदगी, बीमार गोवंशों का कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में मिली गंदगी, बीमार गोवंशों का कराया इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल(औरैया)। गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के लिए अफसर एक पैर पर खड़े नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सहार ब्लाक की सौथरा और करचला गोशाला में पशु अधिकारियों ने निरीक्षण कर बीमार गोवंशों का हाल जाना। गंदगी और बीमार गोवंश मिलने पर सेवादारों को हिदायत देने के साथ बेहतर ढंग से देखभाल करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को करचला गोशाला पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिरदेश कुमार को कई गोवंश बीमार और घायल मिले। इस पर उन्होंने टीम के साथ उनका इलाज किया। गोशाला परिसर में गंदगी देख सेवादार की फटकार लगाने के साथ साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके साथ गोवंशों को चारे में हरचारा (बरसीम, घास) भूसे में मिलाकर देने की बात कही।
सौथरा पहुंचने पर भी यही स्थिति मिली। गोबर के ढेर और बजबजाती गंदगी देख चिकित्सक ने पंचायत सचिव से तत्काल साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोशाला में रखे गए गोवंशो की टैगिंग कराने के साथ ही उनकी देखभाल और समय से चारा, दाना दिए जाने की बात कही। डॉ. हिरदेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव के साथ ही सेवादारों को निर्देश दिए गए हैं कि गोवंशों की बेहतर ढंग से देखभाल करें। बीमार होने पर संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सक को तत्काल सूचना दी।