{"_id":"5dd121635680095321479d53bfc9e34c","slug":"given-the-self-transcendence-bulldozers-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्डोजर देखते ही स्वयं ढहाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल्डोजर देखते ही स्वयं ढहाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के संकरे होते मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण समस्या को दूर करने के लिए सोमवार को गरजी जेसीबी ने अतिक्रमणों का सफाया किया। अभियान के दौरान नियम की जद में आने वाले कमजोर व धनवान किसी को भी नहीं बख्शा गया, यहां तक की कोतवाली के बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सदर रमेश चंद्र भारतीय ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण अभियान को गति दी। दोपहर दो बजे नगर पालिका की जेसीबी ने गल्ला मंडी समिति से गरजना शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान मार्ग पर मानक के विपरीत रखी पेटियां, दुकानों के टीनशेड, टट्टर आदि उखाड़ फेंके। अतिक्रमण अभियान को चलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले जेसीबी उनकी दुकान तक पहुंचती दुकानदारों ने स्वत: ही टीनशेड उतारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना-अपना अतिक्रमण हर हाल में सुबह तक हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा हटवाए जाने पर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने में हुआ खर्चा भी वसूला जाएगा।
सीओ सिटी रमेश चंद्र भारतीय ने कहा कि अभियान के दौरान कोई सिफारिश नहीं चलेगी। छोटा हो या बड़ा, कमजोर हो या धनवान सभी के साथ समानता का व्यवहार किया जाएगा। इसलिए सभी लोग अभियान में सहयोग दें।
शाम पांच बजे तक चले अतिक्रमण अभियान के दौरान तहसीलदार सदर रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर ङ्क्षसह, कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, एसआई मोहम्मद साकिर सहित भारी संख्या में नगर पालिका व पुलिस कर्मी शामिल रहे।