{"_id":"875cc2a8b04a848c96c89850fa85b1c0","slug":"given-the-police-catch-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरे को पकड़ कर पुलिस को साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरे को पकड़ कर पुलिस को साैंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर फफूंद चौराहे पर बस में चढ़ते वक्त एक यात्री की जेब से डेढ़ हजार रुपये जेबकतरे ने निकाल लिए। जेबकटी का अहसास होने पर पीड़ित एवं अन्य यात्रियों ने युवक को दबोच लिया। लोगों की मदद से थाना पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
बदलेपुर्वा थाना ठठिया, कन्नौज निवासी मुन्नीलाल बेला निवासिनी विवाहिता पुत्री अखिलेश कुमारी के साथ भोगनीपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
वापस लौेटते समय औरैया होते हुए घर वापस आ रहे थे। बताया कि औरैया से मैजिक द्वारा दिबियापुर पहुंचने के बाद वह साढे़ बारह बजे फफूंद चौराहा से तिर्वा जाने को बस में चढे़। तभी गेट पर लटके एक युवक ने उनकी कुर्ते की जेब काट दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक काफी देर से उनका पीछा कर रहा था, उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। बताया कि जब उसने लोगों की मदद से जेब कतरे को पकड़ लिया तो आरोपी उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त देने का प्रलोभन देने लगा।
विज्ञापन
हालांकि लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बताते हैं कि पकड़ा गया युवक स्थानीय गिहार बस्ती में रहता है।