{"_id":"678e98ddd2d63e35540f6944","slug":"girls-body-found-in-mustard-field-youth-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121431-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरसों के खेत में मिला युवती का शव, युवक पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरसों के खेत में मिला युवती का शव, युवक पर हत्या का आरोप
Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते परिजन।
- फोटो : घटना के बारे में जानकारी देते परिजन।
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव मनकोड़ा में घर से शौच के लिए गई एक युवती का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बड़ी बहन का आरोप है कि युवक उसकी बहन को घसीटकर ले जा रहा था। हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई है।
गांव मनकोड़ा निवासी बबली देवी उर्फ चमेली (22) पुत्री रूपराम सोमवार सुबह घर से शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन कौशल्या उसकी तलाश में निकलीं।
विज्ञापन
कौशल्या के अनुसार वह खेत की ओर गईं तो सड़क से काफी दूर खेत में गांव निवासी एक युवक बबली को घसीटते हुए सरसों के खेत में ले जाते हुए दिखा। यह देख उसने शोर मचाया।
आवाज सुन परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े। इसी बीच युवक मौके से भाग निकला। वह ग्रामीणों के साथ दौड़ कर खेत पर पहुंचीं। उन्होंने बबली को मरा पाया। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई।
कौशल्या ने पुलिस को बताया कि बहन की गांव निवासी एक विवाहित युवक से नजदीकी थी। वह बबली से फोन पर बात भी करता था। उसका घर आना-जाना भी था। युवक को ऐसा करने से कई बार मना भी किया गया, लेकिन वह धमकियां देता था। कौशल्या का आरोप है कि युवक ने ही उसकी बहन बबली को मार डाला है।
मृतका की मां प्रेमवती देवी, बड़ी बहन राजिंद्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका तीन बहनें थीं। कोई भाई नहीं है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पास ही पड़े मिले कपड़े जूती, टूटी फसल
खेत में मिले युवती के शव के पास ही पुलिस को एक अतिरिक्त शॉल, एक सलवार व एक जोड़ी जूती भी मिली है। घटना स्थल के पास एक खाली थैला पड़ा था। साथ ही नजदीक के खेत में सरसों की फसल भी टूटी पड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि अतिरिक्त सलवार और शॉल युवती का ही है, इसे वह अपने साथ लाई होगी।