फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl student died in suspicious circumstances

Auraiya: संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, पिता बोले- अचानक कराहने की आवाजें आईं...देखा तो फर्श पर पड़ी थी बेटी

Fri, 14 Apr 2023 02:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 14 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

पिता ने बताया कि कमरे से बेटी के कराहने और हिचकी लेने की आवाजें आईं। कमरे में जाकर देखा, तो बेटी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी।

विज्ञापन
Girl student died in suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में मोहल्ला आजाद नगर में गुरुवार दोपहर को कक्षा 11 की छात्रा संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन घटना को लेकर पुलिस को सही जानकारी नहीं दे सके। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के सलैया बखरिया निवासी नीरज पाठक ने बताया कि वह पत्नी नीरू, बेटी श्रृष्टि व बेटे वेदांत के साथ अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में रहते हैं। बेटी कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर को सभी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद दूसरे कमरे से बेटी के कराहने और हिचकी लेने की आवाजें आईं। कमरे में जाकर देखा, तो बेटी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजन बेहाल हैं। मामला संदिग्ध होने पर डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं, परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शरीर नीला पड़ने से जहर निगलने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed