{"_id":"62ab7f2ad5b8ee56df16f627","slug":"girl-s-death-allegation-of-wrong-injection-auraiya-news-knp7027352103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल की महिला स्टॉफ पर एक व्यक्ति ने नवजात बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा आईजीआरएस पोर्टल में शिकायत की है। आरोप है कि गलत इंजेक्शन की वजह से बच्ची की मौत हो गई।
जालौन के उमरी गांव निवासी नरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वह सात साल से मंडी के पास समरथपुर गांव में परिवार समेत रहते हैं। पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर नौ जून की सुबह 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम करीब चार बजे पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।
आरोप है कि यहां पर मौजूद महिला स्टॉफ ने प्रसव के करीब एक घंटे बाद ही बच्ची को इंजेक्शन लगाकर अस्पताल से घर भेज दिया। इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची को बुखार व चेहरे पर दाने पड़ गए। दस जून को फिर अस्पताल में दिखाया। 12 जून की रात बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
देर रात करीब दो बजे वह 102 एंबुलेंस से बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती ने अस्पताल की महिला स्टॉफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले कर जांच कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।