{"_id":"656cc148477d545cf60dc844","slug":"girl-missing-from-home-found-unconscious-in-a-field-two-kilometers-away-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5970-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर से लापता युवती दो किलोमीटर दूर खेत में मिली बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर से लापता युवती दो किलोमीटर दूर खेत में मिली बेहोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। शनिवार को घर से बिना बताये निकली युवती बिधूना से लगभग दो किलोमीटर दूर भिखरा सरैया गांव के पास खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन युवती को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे। जहां पर युवती का उपचार चल रहा है।
बिधूना कस्बा के पुराना बिधूना निवासी जमीलुद्दीन ने बताया कि उसकी पुत्री सोनी (20) कई सालों से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित है। पुत्री शनिवार को बिना बताए घर से निकाल गई। पुत्री की खोजबीन की गई। कुछ पता न चलने पर रविवार को पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी बीच दोपहर एक बजे के करीब बिधूना से लगभग दो किलोमीटर दूर भिखरा सरैया गांव के पास खेत में पुत्री बेहोशी की हालत में पड़ी होने की सूचना ग्रामीणों ने दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि युवती मिर्गी की बीमार से ग्रसित बताई गई है। घर से दो किलोमीटर दूर खेत में बेहोशी की हालत में मिली है। उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल स्थिति ठीक है।