फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   girl dies under suspicious circumstances

औरैयाः संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
girl dies under suspicious circumstances
काजल की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला कटरा हेमनाथ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कटरा हेमनाथ निवासी स्व. अजय सक्सेना की पुत्री काजल (21) शनिवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात में उसकी मां पूनम ने उसके कमरे में गईं तो वह चारपाई पर बेहोश पड़ी मिली। परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका चार बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। सीओ अजीतमल ने प्रदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने में युवती के जहर खाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर कई जगह उल्टियां करने की वजह से गंदगी पड़ी मिली। हालांकि घर के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। परिजनों ने सिर्फ इतना ही बताया कि युवती की शादी रूरा में तय की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed