{"_id":"58f8fede4f1c1b19744748ff","slug":"girl-dies-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बच्ची की मौत
औरैया
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर छह साल की बच्ची को सड़क पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। कुछ आगे जाकर चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर भाग गया।
कोतवाली पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं ट्रक व चालक को पकड़ने के लिए गई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
गुरुवार की सुबह लगभग 5:40 बजे गोविंद नगर मोहल्ला निवासी जयराम पुत्र रज्जन लाल कुशवाहा की छह साल की पुत्री पलक परिवारीजनों के साथ मार्निंग वॉक पर जा रही थी। घर से थोड़ी ही दूर पर पीछे से तेज गति से दिबियापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया।
विज्ञापन
बच्ची को ट्रक के नीचे आते देख चालक ने ट्रक भगा दिया। ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछे से गाड़ी दौड़ाई। पुलिस को कखावतू गांव के पास ट्रक सड़क पर खड़ा मिला। चालक भाग गया था। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ से जाम लगने लगा। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने जाम खुलवाया।
वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता जयराम ने बताया कि बच्ची रोज परिवारीजनों के साथ मार्निंग वॉक पर जाती थी। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।