फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ghotala,auraiya news

अपर निदेशक स्वास्थ्य ने शुरू की जांच, तत्कालीन सीएमएन ने दर्ज कराए बयान

Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghotala,auraiya news
औरैया। जिले के 100 शय्या अस्पताल में हुए दो करोड़ रुपये के घोटाले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। शासन से अपर निदेशक कानपुर को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। मामले में तत्कालीन सीएमएस के बयान दर्ज किए गए हैं। विभागीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में जारी किए गए दो करोड़ रुपये के बजट में हेराफेरी का मामला जून 2021 में सामने आया था। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तत्कालीन सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी खर्च किए गए बजट से जुड़े अभिलेख नहीं दिखा सके थे।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित करके जांच कराई। इसमें दो करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। जांच में पाया गया कि तत्कालीन सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी व बीपीएम आदेश कुमार ने अपनी ही फर्मों के नाम दो करोड़ का भुगतान कर दिया। इनके बिल भी जांच में नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त घोटाले के बाद अधिकारियों ने वर्ष 2019-20 की फाइलें खंगाली तो उसमें भी एक करोड़ से ऊपर का गबन पाया गया। वर्ष 2020-21 में दो करोड़ के घोटाले में बीपीएम के खिलाफ सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। जबकि तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। इधर, दोनों घोटालों की जांच एसआईटी व इनकम टैक्स विभाग भी कर रहा है।

तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ साक्ष्य जुटाने और घोटाले की जांच के लिए शासन ने अपर निदेशक डॉ. जीके मिश्रा को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। जिस पर जांच शुरू करते हुए एडी ने तत्कालीन सीएमएस के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा अन्य पत्रावलियां भी खंगाली जा रही हैं। मामले में बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एडी स्तर से होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed