{"_id":"573cbade4f1c1bd41aac75d2","slug":"getting-only-four-hours-of-electricity-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में मिल रही सिर्फ चार घंटे बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में मिल रही सिर्फ चार घंटे बिजली
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 19 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती से नाराज कस्बे के दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुधवार को एक्सईएन का घेराव किया। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि दिन में सिर्फ चार घंटे बिजली मिल रही है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल है।
औरैया रोड स्थित एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे दिबियापुर के लगभग दो दर्जन व्यापारियों ने अधिशाषी अभियंता झब्बूलाल का घेराव किया। कहा कि पिछले दो माह से ककराही बाजार एवं सैनिक नगर फीडरों पर फाल्ट होने पर असेनी स्थित रिलायंस सबस्टेशन पर लगीं मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं। इसके चलते जगह-जगह तार टूट जाते हैं। एक बार तार टूटने पर लाइनमैनों इन्हें ठीक करने में घंटों लगाते हैं। तार टूटने की घटनाएं बढ़ने से इन फीडरों से बमुश्किल चार से पांच घंटे बिजली मिलती है।
कई स्थानों पर तार भी जर्जर हो चुके हैं। वहीं बिजली आपूर्ति न होने से पानी की दिक्कत भी बढ़ी है। एक्सईएन झब्बूलाल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मशीनों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही जर्जर तारों को बदलवाने के लिए इस्टीमेट बनाया जाएगा। यहां मौजूद एसडीओ रामकुमार को व्यापारियों ने तारों की जर्जर हालत दिखाई। ज्ञापन देने वालों में अनिल गुप्ता, अजय पैराडाइज, नरेंद्र सेंगर समेत खासी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बुधवार को भी ककराही बाजार एवं सैनिक नगर फीडरों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।