फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   General knowledge competition started on the lines of Kaun Banega Crorepati

Auraiya News: कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर शुरु हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
General knowledge competition started on the lines of Kaun Banega Crorepati
औरैया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय में सोमवार को शुरु हुई। यह प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर औरैया में जीतेगा कौन के नाम से होगी। पहले दिन प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार शुक्ल ने दीप जलाकर किया। हॉट सीट पर सबसे पहले अंश मिश्रा पहुंचे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से संबंधित सवाल सामने सीट पर मौजूद बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी ने किए। दूसरे नंबर पर आशुतोष दुबे और तीसरे नंबर पर राघव तिवारी हॉट सीट तक पहुंचे। उन्होंने सही उत्तर देकर पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्राप्त किए। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन दो बजे से एक घंटे यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए चित्रा अवस्थी, अतुल कुमार शुक्ला, सीमा गुप्ता, किरन शुक्ला, ज्योति शुक्ला, तरुण बाजपेयी, भुवनेश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed