फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Geeta Shakya welcomed on being made whip in Rajya Sabha

Auraiya News: राज्यसभा में सचेतक बनाए जाने पर गीता शाक्य का स्वागत

Mon, 29 Jul 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Geeta Shakya welcomed on being made whip in Rajya Sabha
औरैया। शहर के मंडी समिति के समीप स्थित भाजपा नेता अवधेश भदोरिया के आवास पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को राज्यसभा में सचेतक बनाए जाने पर नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता अवधेश भदोरिया के नेतृत्व उनके आवास पर सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सचेतक बनाई गई गीता शाक्य का चांदी का मुकुट पहनकर व 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार से देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है ऐसा अन्य सरकारों में नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया कि इसी का परिणाम है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने की भी बात कही। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं बेखौफ होकर बाजारों में घूम सकती हैं। कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और अधिक विकास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता लल्ला शर्मा मौजूद रहे। वहीं स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, ब्लॉक प्रमुख बिधूना आदर्श सेंगर, लाल दुबे, अमरचंद राठौर, सत्येंद्र, गिरीश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed