फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gaushala turned into swamp due to rain

बारिश से गोशाला में दलदल, गोवंशों का बुरा हाल

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gaushala turned into swamp due to rain
फोटो-07एयूआरपी-7- कीचड़ में बीमार पड़े गोवंश। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना। बारिश के बाद औरैया ब्लाक की शिखरना गोशाला के हालात दलदल से हो गए। बीमार गोवंश कीचड़ में पड़े रहे। चारे-पानी की व्यवस्था कहीं नहीं दिखी। हर तरफ बदहाली के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में रिमझिम बारिश के बाद आम जनमानस के साथ पशु पक्षियों के हालात बदतर हो गई। शिखरना स्थित अस्थायी गोशाला में बारिश के चलते गोवंशों का बुरा हाल हो गया। खुले आसमान के नीचे गोवंश बारिश में भीगकर ठिठुरते रहे। गोशाला में गोबर का उठान न होने से भी हर जगह कीचड़ व गंदगी का फैली दिखी। परिसर में
विज्ञापन

छह से सात गोवंश बीमार पड़े नजर आए। इस गोशाला में 417 गोवंश हैं, इनकी देखरेख के लिए पांच सेवादार रखे गए हैं। हरे चारे की व्यवस्था नजर नहीं आई। गोवंशों को चारे के लिए पुआल दिया जा रहा है। वह भी बारिश में भीग गया। सेवादार राकेश बाबू, गोविंद, रामराज आदि ने बताया कि चारे के लिए नांद कम हैं, गोवंश अधिक हैं। ऐसे में छोटे गोवंशों को चारा खाने में परेशानी होती है। बड़े गोवंश उन्हें मार कर घायल कर देते हैं। जिस कारण से कुछ बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोले जिम्मेदार...
शिखरना गोशाला में काफी व्यवस्थाएं सुधारी गई हैं। बेमौसम बारिश से कुछ समस्या हुई हैं, जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो गोवंश बीमार हैं, उनका नियमित इलाज कराया जा रहा है।
- बब्बन मौर्या, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed