{"_id":"6a13463b04553dc91a058e44","slug":"gas-cylinder-explodes-wedding-items-burn-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145476-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गैस सिलिंडर फटा, शादी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गैस सिलिंडर फटा, शादी का सामान जला
Mon, 25 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 25 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो -44- आग लगने के बाद फटा पड़ा सिलिंडर। स्रोत:कर्मी
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर कंजर बस्ती में शनिवार रात शाम आवाज के साथ एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे से फैली आग की चपेट में पड़ोसी का मकान भी आ गया।
स्थानीय लोगों ने दोनों घरों में उठती लपटों को बुझाने का प्रयास किया। समरसेबल से पानी लेकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से शादी का सामान जल गया। नरायनपुर निवासी शेरू ने बताया कि एक माह बाद उसकी बहन संध्या की शादी है। इसको लेकर वह लोग शादी का सामान एकत्रित कर रहे थे।
शनिवार की शाम को उसकी बहन संध्या घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगती देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर वह भी वहां पर पहुंच गया और घर के अंदर सो रहीं अपनी दोनों बेटियों एवं परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया कि उसी दौरान अचानक से धमाका हुआ और आग की लपटें चारों ओर फैल गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ाेस में रहने वाली मछला देवी के मकान भी जा पहुंची। आग से उनकी घर में भी नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि आग लगने से शादी की तैयारियों के लिए रखा जेवर, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जल गया। अग्निकांड से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।