फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gangster carrying a reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter, accomplice absconding

Auraiya News: गैंगस्टर का 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 03 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster carrying a reward of Rs 25 thousand arrested in police encounter, accomplice absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहार। थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सहार-बिधूना मार्ग पर बाइक से अपने साथी के साथ जा रहे गैंगस्टर के 25 हजार रुपये के वांछित इनामी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया।
इस पर पुलिस ने बचाव में फायर किया। गोली गैंगस्टर आरोपी के बाएं पैर के नीचे के हिस्से में लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसी बीच मौका पाकर दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से पूछताछ की। डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहार-बिधूना मार्ग पर भगवंतापुर के पास सीओ बिधूना अशोक कुमार ने एसओजी, सहार थाना पुलिस के साथ घेराबंदी की। जहां मुखबिर के बताए अनुसार बाइक से आ रहे गैंगस्टर के आरोपी पुरवा रावत निवासी अनीस उर्फ अनस को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी ने 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इससे गोली आरोपी के बाएं पैर के निचले हिस्से में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी सहार में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने आरोपी से पूछताछ की। इसमें आरोपी ने भागे हुए साथी का नाम पुर्वा रावत निवासी एहसान बताया।

वहीं डॉक्टर ने आरोपी को घायलावस्था में सैफई रेफर कर दिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर के मामले में वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। यही नहीं उस पर गोकशी समेत छह अन्य मामले दर्ज हैं। बताया कि दोनों नामजदों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed